Tuesday, September 22, 2020

राजनीति - खेल सत्ता हथियाने का !

राजनीति वह खेल है जिसमें सभी नियमों को ताक में रखकर गेंद अपने ही हाथ में रखी जाती है।  प्राचीन काल से लेकर आजतक के इतिहास से यह सात होता है कि जो भी व्यक्ति या वर्ग सत्ता में हुआ , उसने उससे लिपटे रहने के लिए सिद्धांतों की आहुति को कोई महत्व नहीं दिया। इसी प्रकार जिस व्यक्ति या वर्ग ने सत्ता  करना चाहा वह किसी भी हथियार के प्रयोग में नहीं हिचकिचाया।

प्राचीन काल में योद्धा -नेता अधिकाधिक भूमि अपने शासनाधीन रखने हेतु प्रायः युद्ध किया करते थे।  वे शासन स्थापित करने के लिए रणनीति में छल एवं भेद की नीति अपनाने में कभी नहीं चूकते।  जब राजाओं ने देखा कि प्रजा में उनका प्रभाव क्षीण हो रहा है तो उन्होने अपने को सर्वोपरि बनाये रखने के लिए 'राजा के दैवी अधिकार' के सिद्धांत का प्रचार करना प्रारम्भ किया।  किन्तु प्रजा के वर्ग ने भी उनसे सत्ता छीनने के लिए प्रत्येक मार्ग को उचित समझा। 

आज भी प्रत्येक राजनीतिज्ञ सत्ता की गोद में बैठने के लिए बहुमूल्य मूल्यों को रौंदते हुए चला जाता है।  समाचार पत्रों में प्रायः देश -विदेश के नेताओं के स्वयं अथवा उनके सम्बन्धी के ऐसे अशोभनीय कार्य दृष्टिगोचर होते हैं जिनके द्वारा उन्होंने सत्ता प्राप्त की या उसे प्राप्त किये रखा।  सत्तारूढ़ होने के लिए राजनीतिज्ञ समाज में जाति , सम्प्रदाय, लिंग , क्षेत्र रुपी विष विपणन करके समाज को कोढ़ी बनाने से नहीं चूकते।  वे यदि सरकारी तंत्र का प्रयोग कर सकते हैं तो सत्ता - लिप्त रहने के लिए उसका दुरुपयोग करना अपना कर्त्तव्य समझते हैं। जनता जिस व्यक्ति या वाद में श्रद्धा रखती है , सभी प्रकार के नेता उसी व्यक्ति या वाद के अग्रणी अनुयायी होने का दावा करते हैं।  क्यों? जनमत प्राप्त कर सत्ता प्राप्त करने के लिए। 

आजकल समाजवाद की सभी दुहाई देते हैं।  रूस अपनी व्यवस्था को समाजवादी व्यवस्था कहता है, हिटलर ने नाज़ीवाद को एक प्रकार के समाजवाद की संज्ञा दी थी।  भारत विभिन्न दल - जनता पार्टी , कम्युनिस्ट पार्टी , कांग्रेस पार्टी - अपने अपने को समाजवादी विचारधारा का सबसे बड़ा भक्त बताते हैं।  इस बेचारे समाजवाद की , राजनीतिज्ञों द्वारा सत्तारूढ़ होने के लिए , जितनी भी छीछालेदर की जाय कम ही है। 

भारत में नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी नेता, जो कि विभिन्न दलों में हैं , अपने को असली गांधीवादी बताते हुए चुनाव - मंच पर आते हैं। विभिन्न घोषणा - पत्रों में गांधीवादी विचारधारा को समाज के सभी क्षेत्रों में स्थापित करने की शपथ ली जाती है।  यह नाटक मात्र जनता का मत प्राप्त करने के लिए होता है क्योंकि वे जानते हैं कि भारतीय जान गांधी जी को ईश्वर - तुल्य मानते हैं। 

बहुत से देशों में राजनीतिज्ञ सत्ता के लिए इतने अधिक भूखे होते हैं जितने कि कुछ लोग सुरा व सुंदरी के लिए।  ये राजनीतिज्ञ सत्ता को पकड़े रहने के लिए सरकारी तंत्र का इस सीमा तक दुरुपयोग करते हैं कि वे सभी नैतिक सिद्धांतों को सत्ता हेतु हवन में झोंक देते हैं।  संयुक्त राज्य अमरीका , जो कि अत्यधिक विकसित देश है , में निक्सन की सत्ता - पिपासा उनके 'वाटरगेट काण्ड ' नामक घटना से उजागर होती है।  इतने अधिक साक्षर व शिक्षित देश में ही इस प्रकार की घटना नहीं हुई अपितु सुदूर पूर्व में फिलीपींस में एक शासक द्वारा सत्ता को अपनी बपौती बनाने के लिए प्रजातंत्र के छद्मवेश में कितने ही अप्रजातांत्रिक व अशोभनीय कदम उठाये जा रहे हैं।  इसी प्रकार विश्व के विभिन्न देशों में बहुत सी विप्लवकारी घटनाएं होती हैं जिनमें एक व्यक्ति दूसरे को सत्ताच्युत करने के लिए बहुत से सशस्त्र व निशस्त्र लोगों को मौत के घाट निस्संकोच उतार देता है।  ये दृश्य अफ्रीका , एशिया , व दक्षिण अमेरिका में समय समय पर देखने को मिलते हैं।  हमारे देश में भी विभिन्न दल सत्ता -प्राप्ति हेतु अनैतिअप्रजातांत्रिक कदम उठाने व लोक - प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन करने में एक -दूसरे से तनिक भी पीछे नहीं रहना चाहते। 

विभिन्न काल में कुछ देशों में राजनीतिज्ञों ने अधिनायकवादी शासन की स्थापना की।  इस प्रकार की व्यवस्था में जनता की भावनाओं व विचारों को अपनी कुर्सी बचाये रखने के लिए इस सीमा तक दबाया जाता है कि मानव को मानव नहीं समझते। वे अपनी व्यवस्था को अधिनायकवादी कभी नहीं कहते अपितु उसे प्रजातन्त्री की संज्ञा देते हुए विभिन्न तर्कों द्वारा पूर्णतया न्यायसंगत बताते हैं।  जर्मनी में हिटलर ने यहूदियों पर अत्याचार करते हुए नार्डिक वर्चस्व का प्रचार किया।  रूस में स्टालिन ने अपने अधिनायकवाद की पुष्टि मार्क्स व लेनिन की पुस्तकों से की।  इसी प्रकार चीन में माओत्सेतुंग ने अपनी व्यवस्था को उचित बताने के लिए किया।  इटली में मुसोलिनी ने फासीवाद के झंडे के नीचे रोम साम्राज्य की कल्पना करते हुए उसे हर प्रकार से न्यायोचित ठहराया। 

इस प्रकार राजनीति व्यक्ति की सत्ता - भूख से सम्बंधित गतिविधि है।  राजनीतिक खेल सत्ता के चारों ओर घूमता है और इस खेल के नियम उल्लंघन करके ही स्वीकार किये जाते हैं।  संभवतया बुरे कार्यकलापों को शोभनीय व सर्वमान्य रूप में प्रस्तुत करने की कला व सामर्थ्य सभ्यता का गुण है। 

- कृष्ण चंद्र पाण्डे 

Friday, August 7, 2020

Lord Ram & Politics

 Ram Janmabhoomi 'bhoomi pujan' was recently concluded with much celebration, security and with lots of enthusiasm and fervour. Prime Minister Narendra Modi gave a speech on the qualities that Lord Ram stood for and the struggles which have gone in the construction of this temple after decades. However, there was much politics and debate rather than peace and tranquility which should have been associated with a God like Ram.

Ram is associated with benevolent qualities of kindness, compassion, giving, love and peace. All of this was lacking in the location where the event went on with the speeches of Uttar Pradesh Governor and Chief Minister and RSS chief and Prime Minister himself.

Prime Minister seemed far from humble on this occasion and seemed himself like a valiant warrior out to take on a 'fight against evil' rather than showing equipoise, serenity and humility. Lord Ram has stood more for qualities of always fighting for the good, under all duress and adverse circumstances. Lord Ram has been associated with peace and brotherhood in the neighbourhood, village, city and the nation. But the very fabric on which this temple exists (after the violent demolition of Babri Masjid) questions the notion of 'peaceful co-existence'. Prime Minister would have done well by exhorting on all people to follow a calm serene quietude of Lord Ram. All that was missing. He simply spelt out the places in which Ram is worshipped, as though being pushed by a heightened sense of insecurity for his party's ideology and Hindutva agenda.

Lord Ram is the God for all, irrespective of the nationality. Yet for a Prime Minister to attend such an occasion is not a befitting answer to a country based on secularism and all-encompassing religions. India has always believed in 'Sarv Dharma Sambhaav' where all religions and communities live together for a common goal of security, safety and development without the notion of fear. A Prime Minister who instils fear rather than love and inspiration is not a versatile leader. It was not befitting for him to attend a totally Hindu occasion where minorities crave for attention and equal opportunities. It raises fresh questions about whether our country is indeed 'caring' for all communities' feelings and whether a national leader is sensitive towards feelings of all his countrymen irrespective of caste, creed or religion.

Tuesday, June 16, 2020

योग

करो योग, रहो नीरोग, बनो योग्य। हर दिन मनाएं‌ 'योग  दिवस'(21 जून)।   --- के सी  पाण्डे 

Wednesday, January 15, 2020

संगम

जीवन सफल हो जाता है
जब होता है संस्कृति और शिक्षा का संगम

गीत मधुर बन पड़ता है
जब होता शब्दों और संगीत का संगम

पुष्प सुन्दर खिल उठता है
जब होगा रंग और खुशबू का संगम

पेड़ पौधे बढ़ जाते हैं
जब होता वायु के साथ सूर्य का संगम

मधुर चांदनी खिल उठती है
जब होता चाँद और रात का संगम

चहक उठता मन जब होता
सुर से भावना का संगम

जीवित होती मूरत
जब होता भक्ति से भाव का संगम

महक उठता शैशव
जब होता मातृत्व से प्रेम का संगम

बढ़ उठते हैं हाथ आशीष से
जब चरणों से होता विनम्रता का संगम

बहक जाते हैं कदम
जब होता मदिरा से उन्माद का संगम

जल उठती है अग्नि
जब होता चिंगारी का लकड़ी से संगम

 बन जाती है ताकत
जब होता पांच अँगुलियों का मुट्ठी में संगम

हो जाती है क्रांति
जब होता विचारों का कर्म के साथ संगम

बन जाते हैं वीर नागरिक
जब होता हौसले के साथ आवाज़ का संगम

संगम, मिलन, एकाग्रता
शक्ति का प्रतीक - और लाती है
जागृति !!

Sunday, January 12, 2020

Gujju Gyan!!

My first trip to Gujarat was made very memorable, thanks to the relentless efforts of my dear younger brother, Dhruv Pande. The trip began much earlier with my landing at Ahmedabad airport where for the first time I saw what seemed like 'labourers' to me in the aeroplane as my co-passengers (was Gujarat moving towards a 'classless' society?, Nah!!). Of course I wasn't travelling executive but only economy class. It gave me a feeling that Gujarat as a state was a very good employer for a lot of people from across the country and later I realized even countries like Nepal (https://www.gujarattourism.com/). Every restaurant I went to had a Nepali manager/employee.

The main trip began with us going to Gir Wildlife Sanctuary which was a beautiful drive from Rajkot. It took us around four-to-five hours to reach our destination at Gir (https://lionsdengir.chobs.in/) homestay which was a lovely bungalow with two-room duplex house and a kitchen to cook in. Our family loves homestays, always! The ride was a smooth one with our driver, Mahendra Singh Kaka being a chatterbox. He shared stories from mythology to politics to travel, everything on the planet, including Modi-and-Shah. The following morning Kaka had seen a leopard close to his car in which he slept while we headed off to Ambardi Safari Park to pay a reasonable Rs. 190 each to see the Lion King. And did we see it? I almost jumped off my seat as everyone shouted 'Woh raha, woh hai Sher'! (That's the lion). We all got clicking and in half-an-hour were out of the park feeling satisfied we had had our money's worth, more than anything else!!

Next our stop was the former Portuguese colony, Daman and Diu. It was a drive of another four hours. Lovely landscapes, toor farms, acacia trees, millets in the fields welcomed us and flanked our driveway. It was the first time I did not sleep on a drive. Gujarat was so peaceful- it gave me the feeling I was travelling abroad and not in India. Gujarati villages seemed much less populated and more systematic and organized. Although we were staying at a place called Palms at Nagoa beach, a place worth trying is definitely the Diu tentcity (https://www.diutentcity.com/). This was real excursion. It had a Goa-feel and weather was lovely as I woke up early the next day to head out to a view of the beach. There was lots of sightseeing to do- Diu Fort, Diu Museum (earlier called St. Thomas Church), St. Paul's Church, and the beach. My father, an adventurer, did parasailing where I edited his video and shared it on all my social media platforms. It was a lovely walk by Nagoa-Khodihar beach. We also visited Naida caves and Gangeshwar temple before heading out for tea at Hotel Krishna, the most popular one in Diu.

Early next morning we headed out for our pilgrimage- to Somnath temple and Dwarkadheesh. Both the places filled me with humility, courage and love. The best part was the steamer ride to Beynt Dwarka. We donated our share and collected our share of the prasad for friends and relatives before heading out for Rajkot.

Another great sightseeing was the Gandhi Museum at Rajkot which had multimedia installations, including audio-visual aids to take us through the Mahatma's journey. An enriching tour of Kaba Gandhi Delo, too, which left me even more humbled than my trip to the two temples of Gujarat.

At the end of the tour I realised Gujaratis were fun-loving people who believed in 'eat, drink and be merry' but not at the cost of work. I loved to see the work ethic and work culture among drivers, security guards and domestic help. Even a tea-seller seemed to follow a system without indulging in unnecessary PRing and 'making friends'. I hope I get some 'Gujju Gyan' to attain financial freedom and organized mindset!!
                                                     Club House at Lion's Den homestay

Parasailing by Papa at Nagoa Beach, Diu
Homestay at Gir Wildlife Sanctuary, Gujarat

The lion at Gir (Front view)